Skip to main content

भाटी हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती, नामांकन दाखिल करते ही अर्जुनराम हॉस्पिटल पहुंचे

RNE, BIKANER .

पूर्व मंत्री एवं कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी अस्वस्थ हो गए हैं। उन्हें मंगलवार रात को हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। बुधवार को पूर्व मंत्री एवं बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल नामांकन दाखिल करने के बाद सीधे हॉस्पिटल पहुंचे। उन्हांेने भाटी का हालचाल जाना। डॉक्टर्स ने हैल्थ अपडेट ली और उचित देखभाल के निर्देश दिये।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी का कहना है, भाटी की जांच और उपचार चल रहा है। गेस्ट्रोएंटोलोजिस्ट डॉक्टर आशीष जोशी सहित डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।

भाटी-अर्जुन के रिश्ते विधानसभा चुनाव में सुधरे :

दरअसल देवीसिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल के बीच राजनीतिक रिश्तों मे एक लंबी दरार रही थी। विधानसभा चुनाव में अंशुमानसिंह भाटी को कैंडीडेट बनाने के बाद यह दरार पाटी गई। इस चुनाव में भाटी और मेघवाल की लंबे समय बाद सौहाइर्द्रपूर्ण मीटिंग हुई थी। इसके बाद से रिश्तों की खटास धीरे-धीरे दूर हो रही है।