Skip to main content

डॉक्टर गीता ने आरक्षित एवं सामान्य वर्ग के शिक्षकों पर केन्द्रित तुलनात्मक अध्ययन किया

RNE, BIKANER .

गीता बलवदा को उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर द्वारा उनके शोध प्रबन्ध “उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षणरत आरक्षित एवं सामान्य वर्ग के शिक्षकों की व्यावसायिक संतुष्टि एवं शिक्षण प्रतिबद्धता का तुलनात्मक अध्ययन” के लिए विद्यावाचस्पति (पी.एच.डी.) की उपाधि प्रदान की है।

गीता द्वारा अपना अध्ययन डॉ. सरिता शर्मा के निर्देशन में सम्बन्धित विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अन्तर्गत किया गया। शिक्षकों की व्यावसायिक संतुष्टि एवं शिक्षण प्रतिबद्धता के मापन हेतु शोधकर्ता द्वारा टी.जे.एस.एस. एवं टी.टी.ई.एस. उपकरण विकसित किये गये। शोध अवधि के दौरान गीता के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में शिक्षा सम्बन्धी चार शोध-पत्र भी प्रकाशित हुए हैं। विदित है कि वर्तमान में गीता बलवदा आईएएसई कॉलेज (टीटी कॉलेज) बीकानेर में पदस्थापित हैं।