Skip to main content

कांस्य पदक जीतकर बीकानेर पहुंचने पर कंचन बन का भव्य स्वागत

पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023-24

आरएनई,बीकानेर।   

बीकानेर की बेटी कंचन बन ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। कंचन की शानदार परफॉर्मेंस पर खेल प्रेमियों ने कंचन व कोच अविनाश राठौड़ का बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उतरते ही जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। बीकानेर पहुंचने पर कंचन का जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल कल्ला, उपाध्यक्ष भंवर सिंह कांधल,सुनील कटारिया, सी. एम चौधरी,सचिव भवानी सिंह कांधल, पंकज तंवर, लक्ष्मण सिंह,वीरम देव सिंह,बृजेश सिंह सोढा,और खिलाडी भवानी सिंह राठौड़,प्रांशु स्वामी प्रदीप सिंह, प्रियांश सिंह,पलक, कृष्णा, अर्नवी, उदयवीर,चन्द्रादित्य, वेदांत, ने बधाई दी।

जिला टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष भँवर सिंह कांधल ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी कंचन को आशीर्वाद दिया तथा आगामी प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया। जिला टेबल टेनिस संघ बीकानेर के सचिव भवानी सिंह कांधल ने कंचन बन को ब्रॉन्ज मैडल जितने पे बीकानेर का नाम पूरे देश मे रोशन करने पे बधाई दी तथा आशीर्वाद दिया।

गोमादेवी चमडिया, चैरिटेबल फाउंडेशन के सुनील चमडिया, अंकुश चमडिया, नितेश, राम सिंह, श्याम बन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर बीकानेर की लाडली का स्वागत और अभिनंदन किया। उधर गंगाशहर पहुंचने पर गोमा देवी चमडिया चैरिटेबल फाउंडेशन सुनील चमड़िया के नेतृत्व में लोगों ने भी जुलूस निकाला व जुलूस में पहुंचे शामिल लोगों की खातिरदारी भी की। कंचन की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी। तीरंदाजी संघ के शक्ति रतन रंगा, मनोज व्यास, शंकर सारस्वत, रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष पंकज पारीक, सचिव गोपाल अग्रवाल सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।