Skip to main content

मुक्ति संस्था बीकानेर की ओर से रविवार को धरणीधर रंगमंच पर होगा लोकार्पण

आरएनई,बीकानेर। 

मुक्ति संस्था बीकानेर के तत्वावधान में प्रख्यात कवयित्री-आलोचक डाॅ. रेणुका व्यास ‘नीलम’ की पांच पुस्तकों का लोकार्पण आगामी रविवार 7 अप्रैल को होगा।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय जोशी एवं साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि इन पांच पुस्तकों में से एक पुस्तक ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास और राजस्थान के लेखक’ को साहित्यकार तथा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के एडवोकेट डाॅ.उमाशंकर व्यास तथा डॉ. रेणुका व्यास ने मिलकर लिखा है।

यह सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित है। इस पुस्तक के अलावा डाॅ. रेणुका व्यास के हिन्दी काव्य संग्रह “सुनो तथागत”, राजस्थानी काव्य-संग्रह “एन सूरज रै साम्ही”, एनबीटी से प्रकाशित और राजस्थानी में अनुवादित बाल कथा संग्रह “मीता अर उण रा जादू का जूता” एवं “आनंदी रो इन्द्रधनुख” का लोकार्पण आगामी रविवार को, शाम 5:30 बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच, श्रीरामसर रोड बीकानेर में किया जाएगा।