Skip to main content

चांडासर गांव में ट्रक से लोहे के गाटर उतारते वक्त हुआ हादसा

RNE.  BIKANER

लोहे के भारी भरकम गाटरो के नीचे दबने से मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब कई मज़दूर ट्रक से गाटर उतार रहे थे। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार चंदासर गांव के गोदाम में श्रमिक ट्रक से लोहे के गाटर उतार रहे थे। इस दौरान गाटर के नीचे दबने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर घायल अवस्था में श्रमिक को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज़ के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मज़दूर के शव को पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा।