Skip to main content

मौसम : बादलों ने किया बीकानेर में शुक्रवार का स्वागत, गर्मी का असर बढ़ा

RNE, BIKANER .

बीकानेर में मौसम ने शुक्रवार का स्वागत बादलों से किया। बादल होने के कारण हवा भी रुकी हुई थी और गर्मी का असर हो रहा था। कल भले ही धूप तेज नहीं थी मगर पारा फिर भी ऊंचाई पर था। आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले भी गर्मी के कारण जल्दी थक रहे थे और पसीने से भी परेशान हो रहे थे।
कल दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 38.2 डिग्री पर जा पहुंचा। दिन के न्यूनतम तापमान ने भी छलांग लगाई और 23.2 डिग्री पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में हल्के बादल रहने की संभावना है, धूप भी खिलेगी।