Skip to main content

भाजपा के आमंत्रण पर 15 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल आएंगे भारत

RNE, NATIONAL BUREAU .

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है और इसका सम्मान सभी लोकतंत्रीय प्रणाली में चलने वाले देश करते हैं। इस बार के भारतीय लोकतंत्र के चुनाव को देखने के लिए दुनिया भर के 15 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल भारत आ रहे हैं। ये प्रतिनिधिमंडल चुनाव की पूरी प्रक्रिया को देखेंगे। भाजपा के आमंत्रण पर ये दल 7 मई और 13 मई का मतदान देखेंगे।