Skip to main content

सीईसी की बैठक में दिल्ली व बिहार के नामों पर हुई चर्चा

लोकसभा चुनाव का रण

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

कल दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई थी जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा दिल्ली व बिहार के कांग्रेस नेता शामिल हुवै। सीईसी की इस बैठक में पार्टी ने दिल्ली व बिहार के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

दिल्ली में इस बार कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की कुल 7 सीटों में से 4 पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी और 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की इन्ही 3 सीटों के लिए सीईसी ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कांग्रेस पूर्वी दिल्ली की सीट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के सामने अपने फायर ब्रांड नेता कन्हैया कुमार को चुनाव लड़ा सकती है। इस निर्णय की शीघ्र घोषणा होने की संभावना है।