Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्टेट केम्पेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया

RNE, STATE BUREAU .

कांग्रेस आलाकमान ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में चुनाव केम्पेन कमेटी गठित की है। इस कमेटी में कुल 32 सदस्य बनाये गये है और सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस की केम्पेन कमेटी में बीकानेर जिले की नोखा सीट से निर्वाचित विधायक सुशीला डूडी को भी शामिल किया गया है। वे किसान नेता रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी है। डूडी अस्वस्थ है, इसी कारण इस बार नोखा से उनकी जगह उनकी धर्मपत्नी सुशीला डूडी को पार्टी ने चुनाव लड़ाया था और वे विजयी हुई थी।


कांग्रेस की स्टेट केम्पेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को को-चेयरमेन बनाया गया है जो भीलवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास को कमेटी का संयोजक व अशोक चानना व रफीक खान को सह संयोजक बनाया गया है।