Skip to main content

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के निर्देश पर हो रही खास बैठक, पदाधिकारी, पार्षद आदि शामिल होंगे

RNE, BIKANER .

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मध्यनजर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक कल यानी 10 को विश्नोई धर्मशाला में रखी गई है।


संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित इस अति आवश्यक बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, विभागों, और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।