Skip to main content

Alwar : महिला को इलाज करवाने के बहाने कार में बिठाया, दिल्ली ले जाकर किया गैंगरेप

आरएनई,स्टेट ब्यूरो।

प्रदेश में दुराचार के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। एक विवाहिता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। घटना
अलवर के रामगढ़ क्षेत्र की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में एक गांव निवासी पीड़िता ने रिर्पोट दर्ज करवाई है । पुलिस ने बताया की महिला 27 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे वो डॉक्टर को दिखाने के लिए राजगढ़ आई थी।

वहां डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचने से पहले ही उसे उसके ससुराल के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसके दो अन्य लोग मिले। उन लोगों ने कहा कि राजगढ़ में अच्छा डॉक्टर नहीं है। अलवर दिखाओ, जिससे जल्दी ठीक हो सकोगी। तीनों ने पीड़िता को कार में बैठा लिया और कहा की तुम्हें अलवर दिखाकर वापस घर छोड़ देंगे। महिला उन लोगों की गाड़ी में बैठ गई। आरोपियों ने उसे रास्ते मे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिससे महिला बेहोश हो गई।

जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको दिल्ली में पाया। अगले दिन आरोपी पीड़िता को बाईक पर बैठाकर रिश्तेदारी में ले गए, जहां एक रात रुके। इस दौरान पीड़िता के पति ने 27 फरवरी को राजगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज करवाई, जिसकी जानकारी आरोपियों को हुई। उन्होंने घटना की जानकारी किसी को देने पर पति व बच्चो को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।