Skip to main content

आज खास : गणगौर,मत्स्य जयंती, तृतीया दोपहर 03:03 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:13 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 11/04/2024

सम्वत् : 2080

मास : चैत्र कृष्ण

तिथि : तृतीया दोपहर 03:03 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 6:17 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:59 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 12/41/40 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : कृतिका रात्रि में 01:38 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी

योग : प्रीति प्रातः 07:19 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्मान रात्रि 04:30 तत्पश्चात सौभाग्य

करण : गर दोपहर 03:03 बजे तक, तत्पश्चात वणिज रात्रि 02:02 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि

चन्द्रमा : आज मेष राशि मे सुबह 08:40 बजे तक, तत्पश्चात वृषभ राशि में रहेगा

सूर्य : मीन राशि में रहेगा

राहू काल  : आज दोपहर 02:13 बजे से दोपहर 03:48 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : दक्षिण  दिशा में

शिववास : सभा में दोपहर 03:03 बजे तक, तत्पश्चात क्रीड़ा में

त्यौहार एवं व्रत : गवरजा माता का पूजन, गणगौर,मत्स्य जयंती

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
शुभ  06:19 AM 07:54 AM
रोग 07:54 AM  09:28 AM
उद्वेग  09:28 AM  11:03 AM
 चर  11:03 AM 12:37 PM
लाभ 12:37 PM 02:12 PM
अमृत 02:12 PM  03:46 PM
काल  03:46 PM  05:21 PM
 शुभ   05:21 PM  06:56 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:56 PM  08:21 PM
चर  08:21 PM  09:46 PM
रोग  09:46 PM  11:12 PM
काल  11:12 PM  12:37 AM
लाभ  12:37 AM 02:02 AM
उद्वेग    02:02 AM 03:27 AM
शुभ    03:27 AM 04:53 AM
अमृत  04:53 AM 06:18 AM

* अगला दिन

मेष राशि : नये कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उलन्घन न करें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबार से सम्बन्धित यात्रा होने के योग बन रहे हैं। धन सोच-समझकर ही खर्च करें।

वृषभ राशि : कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। यदि आप नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। अपनी छुपी हुयी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि : व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आज अपने प्रतिद्वन्दियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है।

कर्क राशि : व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुये कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह राशि : परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। अपनी कार्यशैली से अधिकारी वर्ग सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेगी।

कन्या राशि : घर की बातें बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। रिटेल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें। आपके सद्गुणों की लोग प्रशन्सा करेंगे।

तुला राशि : थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पायेंगे। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लवमेट्स के साथ रिश्तों में ताजगी आयेगी। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक : दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

धनु : आज का दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। अविवाहित लोगों के विवाह सम्बन्धित बात आगे बढ़ सकती है। मकर राशि : जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चो पर धीरे-धीरे नियन्त्रण पा लेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा।

कुम्भ राशि : धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन रहने की आशंका है।

मीन राशि : कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है। अपने मन की बातें प्रेमी जन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशन्सा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे।