Skip to main content

BIKANER : डूंगर कॉलेज के ईवीएम सेफ्टी रूम में दे रहा था ड्यूटी

RNE, BIKANER .

डूंगर कॉलेज में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल का यह जवान डूंगर कॉलेज के ईवीएम सेफ्टी रूम में ड्यूटी दे रहा था।

मथुरा निवासी जवान भूरी सिंह पुत्र हरिज्ञान की आज सुबह अचानक तबीयत खराब होने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंदेशा है की जवान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। मृतक का शव पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनो के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी।