Skip to main content

मौसम : बीकानेर में आज मौसम लेगा करवट, बादल रहेंगे, हवाएं चलने के आसार

RNE, BIKANER .

चार दिन मौसम सामान्य रहने के बाद आज बीकानेर में मौसम के करवट लेने की संभावना है। दिन में बादल छाने की संभावना है तो वहीं त्तेज हवाओं के भी चलने के आसार हैं। इसका आभाष दिन शुरू होते ही भोर में ही होने लगा। सुबह मौसम सुहावना था। बरसात की भी संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की हुई है।


मौसम विभाग के अनुसार आज व कल मौसम में करवट रहेगी। मगर उसके बाद ये मौसम फिर से सामान्य हो जायेगा। बुधवार को तापमान में जरा सी बढ़ोतरी तो हुई मगर गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम में ये बदलाव राज्य के अनेक हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है।


कल बीकानेर में अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी 33.4 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में बादल छाये रहेंगे व हवाएं चलेगी।