Skip to main content

KARNATAKA : प्रेम प्रसंग का मामला, आरोपी टीचर का बेटा

RNE, NETWORK .

बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दिनदहाड़े एक कांग्रेस नेता की बेटी की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कातिल को अरेस्ट कर लिया है। घटना कर्नाटक के हुबली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता निरंजन हीरेमठ धारवाड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में पार्षद हैं। नेहा की उस कॉलेज में ही हत्या कर दी गई, जहां वह पढ़ाई करती थी।

उसका कत्ल फयाज नाम के युवक ने किया, जो उसका क्लासमेट भी है। पुलिस के अनुसार फयाज ने चाकू से कई वार नेहा पर किए और मौके से भाग गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसकी पुलिस ने जांच की है। फिलहाल पुलिस ने फयाज को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग का मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फयाज ने नेहा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। इसी के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नेहा की हत्या करने वाला फयाज कर्नाटक के ही बेलगावी जिले का रहने वाला है।

नेहा हुबली के ही केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी, जिसके कैंपस में ही उसका कत्ल कर दिया गया। नेहा के शव को कंपेगौड़ा अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

आरोपी टीचर का बेटा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फयाज सरकारी स्कूल टीचर का बेटा है। वह 6 महीने पहले कॉलेज एग्जाम में फेल हो गया था, जिसके बाद से ही वह पढ़ने नहीं आ रहा था। गुरुवार को वह कॉलेज आया तो चाकू लेकर पहुंचा। इस दौरान वह सीधे नेहा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला शुरू कर दिया।

हमला करने के बाद वह भाग निकला था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया है कि फयाज बीते कई महीनों से नेहा का पीछा कर रहा था। उससे प्यार होने की बात कह रहा था, लेकिन नेहा उसे पसंद नहीं करती थी। उसने उसका ऑफर ठुकरा दिया था।