Skip to main content

मौसम : खुले आकाश ने स्वागत किया शनिवार का, तापमान बढ़ा, गर्मी होगी

RNE, BIKANER  .
बीकानेर में मौसम ने शनिवार का स्वागत खुले आकाश से किया। सुबह गर्मी अधिक नहीं थी मगर कल शाम की तरह हवाएं भी नहीं चल रही थी। तापमान भी पिछले दो दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक महसूस हो रहा था। जिसके कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले पसीने से तरबतर हो रहे थे। मगर अब मौसम बदलते ही सड़कों पर वॉक करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
कल दिन के अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और वो 36 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी 35 फीसदी थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। प्रदेश के अन्य शहरों भी पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद पारा बढ़ने लगा है। आने वाले 2 दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।