Skip to main content

जोशी, पुरोहित, गोदारा अध्यक्ष पद के दावेदार, चुनाव अधिकारी राजेश सुथर

RNE, BIKANER .

बीकानेर के न्यायिक कर्मचारियों में धड़ेबाजी खुलकर सामने आ गई है। हाल ही कर्मचारियों के एक गुट ने सर्वसम्मति से चुनाव का किया। इसमें गिरिराज बिस्सा अध्यक्ष बने। बिस्सा ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित कर दी।


इससे इतर न्यायिक कर्मचारी संघ के दूसरे गुट ने भी चुनावों की घोषणा की है। बताया गया है कि इसमें अध्यक्ष पद के लिये तीन दावेदारों ने नामांकन किया है। इनमें सुरेन्द्र जोशी, शैलेश कुमार पुरोहित और श्रवण गोदारा शामिल हैं।

इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के छह पदों के लिए भी आठ दावेदार मैदान में है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश कुमार सुथार के हवाले से बताया गया कि मतदान 24 अप्रैल को होगा।