Skip to main content

त्रिपुरा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री अपने बिगड़े बोल के लिए चर्चा में

RNE, NATIONAL BUREAU .

चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बिगड़े बोलों का सिलसिला जारी है। चुनाव प्रचार में अटपटे बयानों की भरमार है। ताजा मामला त्रिपुरा के भाजपा नेता का सामने आया है।

त्रिपुरा सरकार के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ ने मंगलवार को पूर्वी त्रिपुरा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा समर्थकों से कहा कि वे उन लोगों की सूची बनाये जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को समाज और विकास का दुश्मन माना जायेगा।

नाथ भाजपा प्रत्याशी कृति सिंह देबबर्मा के समर्थन में चुनावी रैली में शामिल हुए थे। खोवाई के सुभाष पार्क इलाके में आयोजित इस रैली में 5 हजार से अधिक लोग शामिल थे।