Skip to main content

भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला टिकट

RNE, RAJASTHAN .

राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्वक चल रहा है दूसरी ओर पड़ोसी राज्य हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

इनमें हिसार से भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सांसद बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दिया गया है। उनकी हिसार और सोनीपत से टिकट मिलने की चर्चा थी। उनकी जगह पर हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट दी गई है।

वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट काट दी है। यहां से पूर्व सीएम हुड्‌डा के करीबी राव दान सिंह चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस ने हरियाणा की आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए,

जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख नाम हैं।  सैलजा को सिरसा से और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

अंबाला से वरुण चौधरी, हिसार से जयप्रकाश, भिवानी- महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को पार्टी का टिकट दिया गया है।