Skip to main content

आंधी, हवाओं ने थोड़ा पारा गिराया, रात को चली हवाएं, सुबह खुला आसमान

आरएनई, बीकानेर

मौसम बीकानेर में लगातार रंग बदल रहा है। एक दिन पहले पारा 40 पार गया तो कल चली आंधी व हवाओं ने पारे को थोड़ा गिरा दिया। देर रात चली तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया। जिस कारण परसों रात की तरह उमस नहीं रही।

कल बीकानेर में एक हल्के पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। आज मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान 40 के पार से गिरकर 39.3 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री पर ठहर गया। ह्यूमेडिटी 39 प्रतिशत थी।

शनिवार का बीकानेर में मौसम ने खुले आसमान ने स्वागत किया। हल्की हल्की हवा भी चल रही थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या आज ज्यादा थी और थकान भी लोगों को कम महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।