Skip to main content

लोकसभा चुनाव : चुनाव की कमान होगी सुनीता के हाथ, पार्टी के लिए करेंगी रोड शो!

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की एंट्री हो रही है। आप दिल्ली में भावुकता का ये कार्ड कल से खेल रही है।

दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता अब प्रचार अभियान की कमान संभालेगी। केजरीवाल की अनुपस्थिति में वे प्रचार को गति देने के लिए रोड शो करेगी।

सुनीता केजरीवाल का पहला रोड शो कल दिल्ली में होगा। दिल्ली में आप और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की 7 सीटों में से 4 पर आप व 3 पर कांग्रेस लड़ रही है।