Skip to main content

भाजपा ने वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम कों बनाया उम्मीदवार,आतंकी कसाब को दिलवाई थी फांसी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

भाजपा ने मुंबई में भाजपा के बड़े नेता रहे स्व प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया गया है। पूनम महाजन वर्तमान में मुंबई नार्थ से सेंट्रल की सीट से सांसद थी। ये क्षेत्र प्रमोद महाजन का भी कर्म क्षेत्र रहा है। मगर भाजपा ने इस बार उनका टिकट काट दिया है।

पूनम पिछले काफी समय से सरकार के कामकाज से नाखुश भी थी। और अपनी नाखुशी वे कई बयानों में सार्वजनिक रूप से व्यक्त भी कर चुकी थी। दूसरी तरफ निकम सरकारी वकील है और उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ भी केस लड़े हैं।