Skip to main content

जेल प्रशासन के अनुसार दो फिक्स मीटिंग्स के बाद अरविंद केजरीवाल से मिल पायेंगी सुनीता

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता को अपने पति से सोमवार को मिलने की अनुमति नहीं दी है। आप के सूत्रों ने ये जानकारी दी।

जेल प्रशासन ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति न देने की वजह नहीं बताई है। जेल नियमावली के अनुसार एक समय पर दो व्यक्ति कैदी से मिल सकते हैं। हफ्ते में चार लोग ही कैदी से मिल सकते हैं। इसी वजह से शायद सुनीता केजरीवाल को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।