Skip to main content

MDV कॉलोनी निवासी पुरोहित ने नायशहर थाने में मामला दर्ज कराया

आरएनई,बीकानेर। 

शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया गया। जब तक युवक ने शोर मचाया, मोटरसाइकिल पर सवार नाकाबपोश बदमाश देखते ही देखते रफू चक्कर हो गया।

मामला मुरलीधर व्यास कॉलोनी का है। नयाशहर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र अशोक कुमार पुरोहित की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलकर गोचर वाली सडक पर जा रहा था इसी बीच लगभग 7:10 बजे एक लड़का स्पलेण्डर मोटरसाईकिल पर आया और उसे धक्का देकर मोबाईल छीन कर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पूर्व में भी सदर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन मोबाइल छीनने की वारदाते हो चुकी है।