Skip to main content

अमित शाह के फेक वीडियो को शेयर करने पर झारखंड कांग्रेस के ‘ एक्स ‘ एकाउंट पर लगी रोक

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

आरक्षण पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो से जुड़े मामले में झारखंड कांग्रेस के ‘ एक्स ‘ एकाउंट पर रोक लगाई गई है। झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से सम्बंधित वीडियो शेयर किया गया था।

एक्स की तरफ से कहा गया है कि ऐसा एक कानूनी मांग के जवाब में किया गया है। फेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भी जांच के सिलसिले में 2 मई को तलब किया गया है।