Skip to main content

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस का अभी तक अमेठी व रायबरेली पर सस्पेंस बरकरार

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अमेठी के बाद अब भाजपा ने रायबरेली से भी उम्मीदवार घोषित करके अपना कार्ड ओपन कर दिया है। वहीं भाजपा ने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण सिंह का कैसरगंज से टिकट काट दिया है। उनकी जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी व रायबरेली को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ है।

भाजपा ने आज रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से वे पिछली बार भी सोनिया गांधी के सामने चुनाव लड़े थे। मगर उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने उन्हीं को फिर से मौका दिया है क्योंकि सोनिया गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ रही। वे राज्यसभा में जा चुकी है। रायबरेली से अभी कांग्रेस को उम्मीदवार घोषित करना है।

वहीं भाजपा ने कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण सिंह का टिकट काट दिया है। वे कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहते विवादों में घिरे थे। उनकी जगह भाजपा ने उनके बेटे करण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

टिकट उनके ही परिवार में दिया है। कांग्रेस ने अमेठी से भी अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा की तरफ से उस सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन भी दाखिल कर चुकी है।