Skip to main content

नया कॉरिडोर बनने के बाद बढ़ी भक्तों की संख्या, 15.6 करोड़ लोगों ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अयोध्या धाम के रामलला के दर्शन करने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रामलला के दर्शन के बाद भक्तों की सर्वाधिक संख्या भोलेनाथ के दर्शन करने में है। भोले के दर्शन के लिए भी देश भर से श्रद्धालु काशी विश्वनाथ पहुंच रहे हैं।

काशी विश्वनाथ पहुंचने वालों की संख्या वहां नया कॉरिडोर बनने के बाद अधिक बढ़ी है। काशी विश्वनाथ में ये नया कॉरिडोर 2021 में बना था। मंदिर ट्रस्ट की अधिकृत जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर 2021 के बाद 15.6 करोड़ लोगों ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किये। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।