Skip to main content

मराठा आरक्षण आंदोलन महाराष्ट्र सरकार के लिए बड़ी चुनौती,जल्द होगा निर्णय

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा आंदोलन काफी समय से चल रहा है। जिससे जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। मराठा लॉबी अब आंदोलन को पूरे प्रदेश में सक्रिय कर चुकी है। इस आंदोलन को वहां के विपक्षी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का भी समर्थन है।महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के सामने ये आंदोलन बड़ी समस्या बन गया है। आश्वासनों से आंदोलनकारी संतुष्ट नहीं है। मराठा आरक्षण पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए अब सरकार ने 16 फरवरी को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें मराठा आरक्षण पर ही बात होगी।