Skip to main content

आज खास : सीता नवमी, नवमी तिथि 08:49 AM तक, राहू काल सुबह 10:52 AM से

आज का पंचांग

दिनांक : 17/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : बैशाख कृष्ण

तिथि : नवमी तिथि 08:49 AM तक उपरांत दशमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 05:50 AM

सूर्यास्त :  07:16 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 09:18 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग : व्याघात 09:21 AM तक, उसके बाद हर्षण योग

करण : कौलव 08:49 AM तक, बाद तैतिल 10:06 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा : 04:05 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल : आज सुबह 10:52 AM से दोपहर 12:33 PM तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM बजे से 12:59 PM तक

आज के त्यौहार एवं व्रत : सीता नवमी

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
   चर  05:50 AM  07:30 AM
  लाभ  07:30 AM  09:11 AM
 अमृत  09:11 AM  10:52 AM
  काल  10:52 AM  12:33 PM
   शुभ  12:33 PM  02:13 PM
   रोग   02:14 PM  03:54 PM
  उद्वेग    03:54 PM  05:35 PM
   चर  05:35 PM  07:16 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
   रोग  07:16 PM  08:35 PM
  काल  08:35 PM  09:54 PM
  लाभ  09:54 PM  11:13 PM
  उद्वेग  11:13 PM  12:32 AM*
   शुभ  12:32 AM*  01:52 AM*
  अमृत  01:52 AM*  03:11 AM*
  चर  03:11 AM*  04:30 AM*
  रोग  04:30 AM*  05:49 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में आय बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उत्तम सामंजस्य रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

वृषभ राशि : व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। आलस्य की वजह से कुछ काम लम्बित हो सकते हैं। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

 

मिथुन राशि : व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि : आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आज का दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थोड़े से धन लाभ के लिये कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है।

 

सिंह राशि : नये कारोबार में लाभ प्रतिशत बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य यथारीति और यथा समय पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है।

कन्या राशि : व्यापार में आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। अपना चरित्र अच्छा रखें। शेयर मार्केट और कमीशन सम्बन्धी कार्यों में नुकसान हो सकता है। यदि सम्भव हो तो आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।
तुला राशि : व्यापार में नये अवसर मिलने की सम्भावना निर्मित हो रही है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके प्रति काफी नरम भाव रखेगा। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। रुके हुये कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। पुराने ऋण का भुगतान करने से आपके ऊपर से भार कम होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिये। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष का रहने वाला है।
धनु राशि : आपका कोमल व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। उच्चाधिकारी आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

 

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आज शान्तिपूर्वक परिस्थितियों का अवलोकन करें।

 

कुम्भ राशि : आज आपको व्यवसाय में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार देने का प्लान कर सकते हैं। व्यवसायिक उद्देश्य से आज यात्रा भी कर सकते हैं।

मीन राशि : आज आपको ज्यादा काम करने के बजाय अपने पुराने रुके काम पर ध्यान देना चाहिये। इससे आपको भविष्य में काफी आसानी होगी। आपकी गलतियाँ लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आप अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी मुश्किल होगी। आज योग और व्यायाम अवश्य करें जिससे आपको फोकस करने में आसानी होगी। परिजनों के साथ उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे।