Skip to main content

मौसम :गर्मी और उमस से शुरू हुआ बीकानेर का शुक्रवार, लू आज भी रहेगी, गर्मी से बचना जरूरी

आरएनई, बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार की शुरुआत गर्मी और उमस से हुई। हवा का नामोनिशान नहीं था। तेज गर्मी से वॉक करने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी और पसीने से तरबतर हो रहे थे। वॉक करने वालों को बारबार सुस्ताने के लिए रुकना पड़ रहा था। आज की सुबह बता रही थी कि दिन में गर्मी तीखे तेवर दिखाएगी।

मौसम विभाग ने भी लू की आशंका जताते हुए बीकानेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। पांच दिन के मौसम की भविष्यवाणी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान हर दिन बढ़ेगा और 46 डिग्री तक जा सकता है। लू लगातार जारी रहेगी। एक कमजोर विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है जो हवा चला सकता है।

कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज हुआ तो न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और गर्म हवा भी चलेगी।