Skip to main content

आज खास : दशमी तिथि 11:23 AM तक, राहू काल सुबह 09:11 AM बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 18/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : बैशाख कृष्ण

तिथि : दशमी तिथि 11:23 AM तक उपरांत एकादशी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 05:49 AM

सूर्यास्त :  07:16 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 12:23 AM तक उपरांत हस्त

योग : हर्षण 10:24 AM तक, उसके बाद वज्र योग

करण : गर 11:23 AM तक, बाद वणिज 12:38 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : कन्या राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल : आज सुबह 09:11 AM बजे से सुबह 10:52 AM तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM बजे से 01:00 PM तक

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  काल  05:49 AM  07:30 AM
  शुभ  07:30 AM  09:11 AM
   रोग  09:11 AM  10:52 AM
  उद्वेग  10:52 AM  12:33 PM
   चर  12:33 PM  02:14 PM
   लाभ  02:14 PM  03:54 PM
   अमृत   03:54 PM  05:35 PM
   काल   05:35 PM  07:16 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  लाभ  07:16 PM  08:35 PM
 उद्वेग  08:35 PM  09:54 PM
  शुभ  09:54 PM  11:13 PM
 अमृत  11:13 PM  12:32 AM*
   चर  12:32 AM*  01:51 AM*
  रोग  01:51 AM*  03:10 AM*
  काल   03:10 AM*  04:29 AM*
  लाभ   04:29 AM*  05:48 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आपके भीतर दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। दिखावे में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। आय के मुक़ाबले व्यय अधिक होगा। दूसरों पर से ध्यान हटाकर अपने ऊपर अधिक ध्यान दें। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार आयेगा। गुप्त शत्रुओं से आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि : आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकारी वर्ग से आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। बच्चों को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। आज आपको शान्तिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों का अवलोकन करना चाहिये। गुस्से और क्रोध में आकर त्वरित निर्णय लेने से बचें।

 

मिथुन राशि : दिन के आरम्भ में कार्यों की गति धीमी रहेगी। सहयोगियों के मनमाने रवैये से मन व्यथित हो सकता है। आपके स्वभाव में कुछ चञ्चलता और व्यग्रता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

कर्क राशि : धार्मिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। पैतृक सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ मिलेगा। नयी नौकरी में आनन्द का अनुभव करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियों से निजात मिल सकती है। व्यवसाय में विस्तार कर सकते हैं।

 

सिंह राशि : दिन की शुरुआत कुछ नकारात्मक हो सकती है। अटके हुये मामलों को लम्बा न खींचें। किसी गुप्त चिन्ता के कारण मन उद्वेलित हो सकता है।परिजनों के व्यवहार से आप क्षुब्ध हो सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें।

कन्या राशि : आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लोग आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। आपकी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे।
तुला राशि : आपकी नेतृत्व क्षमता की आज परीक्षा हो सकती है। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी परेशानी होगी। मन में अनावश्यक विचारों को उत्पन्न न होने दें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास न करें।
वृश्चिक राशि : युवा जातकों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। महत्वपूर्ण कार्यों के होने से आप सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नये प्रयोग कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि : घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दूसरों के बारे में हमेशा अच्छा सोचें। दोस्तों से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिये बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।

 

मकर राशि : राजनीतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी देवस्थल में प्रार्थना के लिये जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में आपका समय व्यतीत होगा। पिता की सलाह से आपको लाभ हो सकता है।

 

कुम्भ राशि : इन्टरनेट पर प्रलोभनों से आपको बचना चाहिये। आशानुरूप कार्य न होने से आपका मनोबल गिर सकता है। अपने विचारों को लेकर हठधर्मिता का त्याग करें। वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता है। तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से बचें।

मीन राशि : आज आप पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। आपके आधिकारिक स्वभाव में वृद्धि होगी। आपके कई बिगड़े हुये काम बनेंगे। आय बढ़ने से आपका चित्त प्रसन्न होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।