Skip to main content

Bihar News : आरोप- पुलिस ने पीटा, पति-पत्नी (जीजा-साली) की मौत, थाना फूंका

RNE Network Bihar.

पत्नी की मौत के बाद एक शख्स ने खुद से 14 साल छोटी नाबालिग साली से शादी कर ली। पुलिस को जानकारी मिली तो दोनों को पकड़कर थाने ले गई। दर्दनाक यह है की दोनों की थाने में मौत हो गई।

यह खबर सुनते लोगों ने थाने को घेर लिया। पुलिसकर्मियों को भाग-भागकर पीट। थाने को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है। पुलिस ने जहां मौतों को आत्महत्या बताया हैं वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से दोनों की मौत हुई है।

मामला यह है :

बिहार के अररिया जिले में खवासपुर पंचायत निवासी मिट्ठू सिंह की पत्नी मुस्कान की मौत हो गई। इस शख्स ने दो दिन पहले 14 साल छोटी साली से शादी कर ली। नाबालिग से शादी के जुर्म में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहां दोनों को मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है, शादी के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा पिटाई के बाद हिरासत में उनकी मौत हो गई। हिरासत में मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने में आग लगा दी।