Skip to main content

Nokha : साध्वीवृंद ने आचार्य महाश्रमण जन्मोत्सव पर किया अभिवंदन

RNE Nokha.

नोखा।आचार्य श्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव एवं पट्टोत्वस शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती जी ठाणा ‌आठ के सानिध्य में शनिवार को तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती जी, साध्वी पुलकित यशाजी, साध्वी प्रभात प्रभा जी ने गुरुदेव महाश्रमण का अभिवंदन किया।

कन्या मंडल ने महाश्रमण अष्टकम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मरोठी ने कविता से गुरु वंदना की।

सीमा घीया,अनु भूरा,सभा अध्यक्ष इन्द्र चन्द बैद , उपासक अनुराग बैद , युवक परिषद से सुरेश बोथरा, रितिक बुच्चा, प्रेम चोरड़िया , संदीप डोसी,नै अपने विचार व्यक्त किए किया।संचालन मंजू देवी बैद ने किया ।आभार मंत्री प्रीति मरोठी ने व्यक्त किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित महाश्रमणोस्तु मंगलम कार्यशाला भी महिला मंडल द्वारा आयोजित की गयी।