Skip to main content

लड़कों और लड़कियों के वर्ग की टीमें अब उदयपुर में लेगी भाग

RNE, BIKANER .

स्थानीय परफेक्ट चेस अकादमी में आज ज़िला सब जुनियर बीकानेर टीमों के चयन हेतु लड़कों और लड़कियों के वर्ग की प्रतियोगिता का समापन हुआ।

लड़कों के वर्ग में हर्षवर्धन सिंह पड़िहार ने पहला तथा उदय सेठी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर बीकानेर टीम में स्थान बनाया जबकि तीसरे स्थान पर रहे रविकांत मारू और चौथे स्थान पर रहे नितिन जोशी का दो रिजर्व खिलाड़ियों में चयन हुआ उन्होंने तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया हे जबकि पांचवे स्थान पर रहे चेतन खत्री ने भी नन्ही सी उम्र में अच्छा खेल दिखाया ।

लड़कियों के वर्ग में याशिका चौधरी ने पहला तथा नन्ही अनन्या सांखला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और लड़कियों के वर्ग में चयन पक्का किया। उसी वर्ग में अवंतिका जोशी ने तीसरा और यशस्वी चौहान ने चौथा स्थान प्राप्त किया यह दोनो रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चयनित हुई।

जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया की कुल आठ ट्रॉफी और सभी को मेडल वितरित किए मुख्य अतिथि न्यायाधीश देवेंद्र सिंह भाटी द्वारा जबकि इस अवसर पर मुख्य निर्णायक कपिल पंवार,सहायक निर्णायक भानू आचार्य को भी समानित किया गया।

बोड़ा ने इस अवसर पर भाग लेने वाले नन्हे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा एड शैलेश गुप्ता और सरक्षक एस एल हर्ष का भी आभार व्यक्त किया। बीकानेर की दोनो वर्गो की टीमें उदयपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।