Skip to main content

RPSC : बीकानेर के विनय जोशी पुलिस सेवा ज्वाइन करेंगे

RNE Bikaner. 

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त परीक्षा 2021 में चयनित अभ्यर्थियों को सरकार ने नियुक्ति के आदेश दिये हैं। इसी कड़ी में बीकानेर के विनय जोशी का राज्य पुलिस सेवा मंे चयन हुआ है। उन्हें बाकी अभ्यर्थियों के साथ ही 27 मई को जयपुर के हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान मंे प्रशिक्षण के लिए ज्वाइनिंग देनी है। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ग्रुप-1 की इस सूची में 77 को नियुक्ति के आदेश दिये गए हैं इनमें बीकानेर के विनय जोशी भी शामिल हैं।

विनय जोशी बीकानेर में पुरानी जेल रोड निवासी चोरूलाल जोशी के पुत्र हैं। इनकी बहिन राधिका और जीजा द्वारकादास आचार्य ने बताया, यह जोशी परिवार सहित बीकानेर में पूरे समाज के लिए खुशी और गर्व का अवसर है। विनय ने अपनी लगन और मेहनत से यह स्थान हासिल किया है।

उनकी माता आशादेवी अब इस दुनिया में नहीं है। बीकानेर शहर में सामाजिक भागीदारी के लिहाज से अपना खास मुकाम रखने वाले स्व. रामेश्वर जोशी के पौत्र विनय की इस उपलब्धि पर चाचा गौरीशंकर, ओम प्रकाश, किशन, राजू जोशी, जीतू जोशी, कृष्णकांत, जितेश सहित समाज के विशिष्ट व्यक्तियों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।