Skip to main content

मौसम : तपन से शुरू हुआ दिन, लू का रहेगा आज जोर, 30 के बाद राहत के आसार

** आज 8 जिलों में रेड अलर्ट
** शेष जगह ऑरेंज अलर्ट
** 31 को पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अन्य जिलों में आंधी, बारिश

आरएनई, बीकानेर

बीकानेर में बुधवार की शुरुआत भी तपन से हुई। सूरज उगने से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने आरम्भ कर दिये। सूरज ने उगते ही इस तपन को गर्मी में बदल दिया। हवा तो गर्मी के कारण पूरी तरह गायब ही हो गई। गर्मी का असर होने के कारण सड़कों पर सुबह की चहल पहल भी थम गई है।

आज 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट

विभाग ने 29 और 30 मई को बीकानेर, झुंझनु, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शेष जगह ऑरेंज अलर्ट है। पूरा प्रदेश लू की जकड़ में रहेगा। 30 मई के बाद लू का असर कम होगा।

30 के बाद राहत के आसार
लगातार पड़ रही गर्मी और चल रही लू से 30 मई के बाद थोड़ी राहत के आसार है, ये मौसम विभाग मानता है। विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर पूर्वी जिलों में आंधी – बारिश आयेगी। एक जून को राज्य के अधिकतर जिलों में आंधी – बारिश की संभावना है। 30 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी और मैदानी इलाकों में 3-4 दिन तापमान कम होगा।

तप रहा है बीकानेर
बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री रहा। जबकि ये तापमान दोपहर में एक बजे बाद 50 डिग्री को भी क्रॉस कर गया था। न्यूनतम तापमान भी 32.4 डिग्री रहा। बीकानेर की रात भी कल बहुत गर्म थी। रात 10 बजे तक लू चल रही थी। विभाग के अनुसार आज भी लू चलेगी।