Skip to main content

आज खास : सप्तमी तिथि 11:44 AM तक, राहू काल दोपहर 02:16 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 30/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष

तिथि : सप्तमी तिथि 11:44 AM तक उपरांत अष्टमी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 05:43 AM

सूर्यास्त :  07:26 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : धनिष्ठा 07:31 AM तक उपरांत शतभिषा

योग : वैधृति 08:53 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग

करण : बव 11:44 AM तक, बाद बालव 10:42 PM तक, बाद कौलव

चन्द्रमा : चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल : आज दोपहर 02:16 बजे से दोपहर 03:58 बजे तक रहेगा

आज के त्यौहार एवं व्रत : कालाष्टमी

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  शुभ  05:45 AM  07:27 AM
   रोग  07:27 AM  09:09 AM
  उद्वेग  09:09 AM  10:52 AM
   चर  10:52 AM  12:34 PM
  लाभ  12:34 PM  02:16 PM
 अमृत   02:16 PM  03:58 PM
  काल   03:58 PM  05:41 PM
   शुभ   05:41 PM  07:23 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 अमृत  07:23 PM  08:41 PM
  चर  08:41 PM  09:58 PM
  रोग  09:58 PM  11:16 PM
 काल  11:16 PM  12:34 AM*
  लाभ  12:34 AM*  01:51 AM*
 उद्वेग 01:51 AM*  03:09 AM*
  शुभ   03:09 AM*  04:27 AM*
अमृत   04:27 AM*  05:45 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आपके लिये समय अनुकूलता भरा रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा रख रहे लोगों की आकान्क्षा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिये आपको काफी समय निकालना होगा। ऐश्वर्य के सन्साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें।

वृषभ राशि : व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में अचानक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक होना उचित नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अपनी आत्मप्रशन्सा करने से आपको बचना चाहिये।

मिथुन राशि : आज कार्यक्षेत्र में कई नकारात्मक लोगों को झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में बाहर वाले लोगों की राय न लें। प्रतिष्ठित लोगों को अपने मान-सम्मान के खोने का भय रहेगा। दिनचर्या का क्रम बिगड़ सकता है। लोग आपसे अतिरिक्त अपेक्षा रखेंगे, जिसके कारण आप क्रुद्ध भी हो सकते हैं।

कर्क राशि : आज आप कुछ तनाव में हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विवादों से आपको पूरी तरह दूरी बनाकर रखना होगा। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। बजट से अधिक धन खर्च करना हानिकारक हो सकता है।

सिंह राशि : सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलना हो सकता है। किसी के भी बारे में नकारात्मक राय न रखें। इससे आपके विषय में भी लोग गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या राशि : आज आप कई सारे कार्यों में एक साथ उलझ सकते हैं। अपनी सीमा से ज्यादा काम न करें। व्यवसाय को लेकर लुभावने अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही महँगी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
तुला राशि : आज आप अपने विरोधियों के ऊपर काफी नाराज रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते है। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। कला से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपकी भावनाओं का शायद मान न रखें। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
वृश्चिक राशि : आज आप भविष्य को लेकर काफी चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप पीछे नहीं हटेंगे। आप अपनी परिस्थितियों को लेकर उदास हो सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालने का प्रयास करेंगे। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को अचानक जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
धनु राशि : आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित रहेंगे, लेकिन इसका आपको गलत लाभ नहीं उठाना चाहिये। भाई-बहनों को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता होगी। किसी वेबसीरीज या सिनेमा का आनन्द उठा सकते हैं।

मकर राशि : आज आप धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे। इन्टरव्यू आदि में जा रहे हैं तो आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। यदि सम्भव हो तो आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कुम्भ राशि : वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। किन्तु किसी से अनावश्यक चर्चा में समय बर्बाद न करें। आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको अपनी गुप्त बातें लोगों से शेयर नहीं करनी चाहिये। नशे की सामग्रियों का उपभोग न करें।

मीन राशि : आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवश करें। आपका धन आज फँस सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ अशान्ति रहेगी। फिलहाल यथास्थिति में बदलाव करने का विशेष प्रयास न करें। कारोबार से जुड़े लोगों को थोड़ा गम्भीर रहना होगा।