Skip to main content

राज्य के शिक्षा सचिव ने दी जानकारी, दोपहर 3 बजे जारी होंगे परिणाम

आरएनई, बीकानेर

राज्य के पांचवीं व आठवीं बोर्ड की शिक्षा सत्र 2023-24 की परीक्षाओं के परिणाम आज आज जयपुर में दोपहर 3 बजे जारी होंगे। राज्य के शिक्षा सचिव ने यह जानकारी दी है।

पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाओं ने बताया कि पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 4 मई तक तथा आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 28 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित हुई थी।

पहली बार इन परीक्षाओं का परिणाम जल्दी जारी किया जा रहा है। आठवीं में 12.50 लाख और पांचवीं बोर्ड में 14.37 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षार्थी अपने परिणाम शाला दर्पण पोर्टल तथा पीएसपी पोर्टल पर देख सकेंगे।