Skip to main content

हिस्ट्रीशीटर सत्तार खां और उनके दो बेटे साजिद-सिकंदर के खिलाफ थानों में कई मामले

  • हार्ड कोर सीताराम कस्वा, महेंद्र बिश्नोई के अतिक्रमणों पर भी चला पीला पंजा


RNE BIKANER .

बीकानेर पुलिस का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलफ एक्शन लगातार सख्त होता जा रहा है। पुलिस लगातार धरपकड़ करने के साथ ही इनकी अवैध या कब्जे वाली संपत्तियों पर जेबीसी-बुलडोजर पर चला रही है। ऐसा ही एक्शन गुरूवार को भी दिखा जब तीन हार्डकोर अपराधियों के अवैध कब्जों पर पीला पंजा चला। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर सत्तार खाँ और उसके दो बेटों सहित तीनों के खिलाफ 20 से ज्यादा मामले हैं। दो और हार्डकोर में सीताराम कस्वा और महेंद्र बिश्नोई शामिल हैं जिनके अतिक्रमणों पर भी पीला पंजा चला।

घटना यह है :

पुलिस अमला गुरूवार को जेसीबी मशीन के साथ भुट्टों का बास निवासी हिस्ट्रीशीटर सत्तार खां के घर पहुंचा। घर के बाहर बनी चारदीवारी और कुछ हिस्से को ढहा दिया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची इस टीम की कार्रवाई को देखने सैकड़ों लोग जमा हो गए। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सत्तार खां और उनके दो बेटे सिकंदर, साजिद के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

सत्तार खां, उनके बेटे सिकंकर, साजिद के खिलाफ ये मामले :

सत्तार खां का आपराधिक रिकॉर्ड :

40 वर्षीय सत्तार खां पुत्र मेऊ खान के खिलफ बीकानेर के विभिन्न थानों में 07 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्स, एक्साइज एक्ट आदि के गंभीर मामले भी हैं। इनमें से छह मामले सदर और एक जेएनवीसी थाने में दर्ज है। दो मामलों में सजा हो गई। एक में फैसा पैंडिंग है। एक केस में राजीनामा हो गया और दो मामलों में अनुसंधान चल रहा है।

सिकंदर अली का आपराधिक रिकॉर्ड :

सबसे ज्यादा 13 मामले सत्तार खां के बेटे सिकंदर अली उर्फ सिकु के खिलाफ हैं। इनमें से 09 मामले सदर थाना में, दो नयाशहर, एक जेएनवीसी और एक कोटगेट में दर्ज है। इनमें से 10 मामलों में फैसला पेंडिंग है। एक केस में राजीनामा हो गय और दो मामलों में अनुसंधान चल रहा है।

साजिद खां का आपराधिक रिकॉर्ड :

सत्तार खां के 23 वर्षीय बेटे साजिद खां के खिलाफ सात मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। ये सातों में ही न्यायालय में पैंडिंग हैं। इनमें से तीन मामले सदर, दो नयाशहर, एक बीछवाल और एक जेएनवीसी थाने से जुड़ा है।

सीताराम कासवाँ का आपराधिक रिकॉर्ड :

सीताराम कासवाँ मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सीताराम कासवाँ के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं अन्य जघन्य धाराओं में कुल 9 मुक़दमे दर्ज हैं।

महेंद्र बिश्नोई का आपराधिक रिकॉर्ड :

⁠महेंद्र बिश्नोई का भी अवैध अतिक्रमण पुलिस ने ध्वस्त किया। महेंद्र बिश्नोई भी मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न जघन्य धाराओं में कुल 14 मुक़दमे दर्ज हैं।