Skip to main content

मौसम : सुबह ने दिए दिन के गर्म रहने के संकेत, हवा चलने से राहत के आसार

RNE, BIKANER .

शनिवार का दिन बीकानेर में गर्मी से शुरू हुआ। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी आज भी परेशान करेगी। मगर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बीकानेर के मौसम में बदलाव होगा। हवाओं के कारण राहत मिलने की पूरी संभावना है।
नोतपा के आखिरी दिनों में प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे राज्य में तीन दिन तक अलग अलग स्थानों पर आंधी – बारिश आयेगी। जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।

शुक्रवारको जरूर लोगों का लू से हाल खराब था। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के अनेक हिस्सों में लू दर्ज की गई। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। 10 शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक था।
प्रमुख शहरों का ये रहा तापमान

श्रीगंगानगर – 48.3 डिग्री
पिलानी – 47.6 डिग्री
फतेहपुर – 47.3 डिग्री
संगरिया – 47.2 डिग्री
चूरू – 47 डिग्री
फलौदी – 46.8 डिग्री
बीकानेर- 46.8 डिग्री


राजस्थान में आज से मिल सकती है राहत

एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आज लोगों को लू से राहत मिल सकती है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में 72 घंटो के दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। 1 से 4 जून तक तेज सतही धूल भरी हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कुछ हिस्सों में चलने की संभावना है।
बीकानेर में भी राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर के मौसम में हल्का बदलाव होगा। हवा चलेगी जो गर्मी व लू से राहत देगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.3 व न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री रहा था। आज इसमें बदलाव की संभावना है।