Skip to main content

NSE CEO आशीष चौहान बोले : एक दिन में 1971 करोड़ लेनदेन, 28.55 करोड़ ट्रेड

  • एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

RNE Network.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एक दिन में सबसे ज्यादा लेन-देन और ट्रेड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। बुधवार पांच जून को एक कारोबारी दिन में 1971 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके साथ ही 28.55 करोड़ ट्रेड किये गए हैं।

एनएसई के सीईओ आशीष चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। सीईओ चौहान ने बताया कि आज सुबह 09ः15 से 03ः30 बजे तक के एक कारोबारी सेशन यानी सवा छह घंटे में सर्वाधिक ट्रांजेक्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

जबर्दस्त गिरावट के बाद संभला बाजार :

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 2,303 अंक (3.20%) की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ। कल ये 4,389 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी में 735 अंक (3.36%) की बढ़त रही। ये 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और केवल 1 में गिरावट रही। इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.75% चढ़ा। टाटा स्टील, M&M, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 4% से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। LT में मामूली गिरावट रही।

ये शेयर चढ़े :

आज ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स 5.75% चढा है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी 5.13% की तेजी रही। वहीं ऑटो, FMCG इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी रही।