Skip to main content

LOKSABHA ELECTIONS 2024 : मुख्यमंत्री व आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने-अपने इस्तीफे राज्यपाल को सौंपे

RNE, NATIONAL BUREAU .

लोकसभा चुनाव के साथ ओडिसा व आंध्र प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव भी हुए थे। जिसमें वहां के सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा। ओडिसा में भाजपा को बहुमत मिला है तो आंध्रा में चंद्रबाबू नायडू ने वापसी की है।


इन राज्यों में इन दोनों दलों को इस बार लोकसभा चुनाव में भी सफलता नहीं मिल पाई। हार के बाद कल ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने अपने इस्तीफे राज्यपाल को सौंप दिए। इससे दोनों राज्यों में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।