Skip to main content

देश विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का मनवाया लोहा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

देश के चर्चित ध्रुपद गायक पंडित रामकुमार मल्लिक का शनिवार देर रात निधन हो गया है। ये गायन परंपरा की बड़ी क्षति है।
दरभंगा घराने के ध्रुपद गायक प रामकुमार मल्लिक की उम्र 73 साल थी।

उनका निधन उनके पैतृक गांव आमता में ह्रदय गति रुक जाने के कारण हुआ। वे पंडित विदुर मल्लिक के पुत्र व शिष्य थे। इसी साल उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्होंने देश, विदेश में ध्रुपद गायन के कई शो किये थे।