Skip to main content

Rajasthan : इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन की लॉटरी आज, लिस्ट में नाम आने के बाद यह करें!

  • नये शिक्षा सत्र में प्रवेश लॉटरी से मिलेगा
  • ऑनलाइन लॉटरी शाला दर्पण पोर्ट
  • ल से निकली जायेगी
  • 19 से 23 जून तक चयनित विद्यार्थी

RNE Bikaner. 

अंग्रेजी माध्यम की राज्य की महात्मा गांधी राजकीय स्कूलों में शिक्षा सत्र 2024- 25 में प्रवेश के लिए आज लॉटरी निकाली जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी मंगलवार को शाला दर्पण प्रकोष्ठ, जयपुर के माध्यम से निकाली जायेगी।

अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों में प्रवेश के लिए 7 मई से 6 जून तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरवाये गये थे। आज उनकी लॉटरी निकाली जायेगी। इसके बाद 19 से 23 जून तक चयनित विद्यार्थी को शाला दर्पण पोर्टल से सम्बंधित मॉड्यूल के माध्यम से आवंटित एवं प्रदर्शित विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय में रिपोर्टिंग करनी होगी।

कैलंडर : कब, क्या, कैसे होगा : 


ये काम अभिभावक या विद्यार्थी को करना होगा। इसी अवधि में सम्बंधित विद्यालय की तरफ से ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बाद विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। 24 जून से 4 जुलाई तक विद्यालय में विद्यार्थी उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद 4 जुलाई तक सम्बंधित मॉड्यूल में विद्यार्थी के नाम के सामने प्रदर्शित विकल्प भरा जायेगा।