Skip to main content

आज खास : द्वादशी प्रातः 07:28 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:38 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 19/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष

तिथि : द्वादशी प्रातः 07:28 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 05:42 AM

सूर्यास्त :  07:35 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक रहेगा

दिनमान : 13/52/31 घंटे

नक्षत्र : विशाखा शाम 05:23 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा

योग : सिद्ध रात्रि 09:12 बजे तक तत्पश्चात साध्य

करण : बालव प्रातः 07:28 बजे तक तत्पश्चात कौलव शाम 07:28 बजे तक तत्पश्चात तैतिल

चन्द्रमा : आज तुला राशि मे सुबह 11:05 बजे तक रहेगा तत्पश्चात वृश्चिक राशि में रहेगा

सूर्य : आज मिथुन राशि में रहेगा

शिववास : कैलाश पर प्रातः 07:28 बजे तक तत्पश्चात नंदी पर

राहू काल : आज दोपहर 12:38 बजे से दोपहर 02:44 बजे तक रहेगा

आज के त्यौहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

 

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  लाभ  05:45 AM  07:28 AM
 अमृत  07:28 AM  09:11 AM
  काल  09:11 AM  10:54 AM
   शुभ  10:54 AM  12:38 PM
   रोग  12:38 PM  02:21 PM
  उद्वेग   02:21 PM  04:04 PM
   चर   04:04 PM  05:47 PM
  लाभ   05:47 PM  07:31 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 उद्वेग  07:31 PM  08:48 PM
 शुभ  08:48 PM  10:04 PM
 अमृत  10:04 PM  11:21 PM
  चर  11:21 PM  12:38 AM*
  रोग  12:38 AM*  01:55 AM*
  काल  01:55 AM*  03:11 AM*
  लाभ   03:11 AM*  04:28 AM*
 उद्वेग   04:28 AM*  05:45 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आप अध्यात्म में काफी रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन में अशान्ति होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सावधान रहना चाहिये। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। दूसरों की कमियों में ध्यान देने के बजाय अपने ऊपर ध्यान दें।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। सोचे हुये काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में आनन्द का भाव बढ़ेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज बन सकता है। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि : अपने शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने विचारों को लेकर दुराग्रही न बनें। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये लोन आदि लेने का विचार कर सकते हैं। विवादित विषयों में आपको सम्मिलित होना पड़ सकता है। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें।

कर्क राशि : आज आपका मन कुछ उदास हो सकता है। परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी कमियों को लोगों के सामने व्यक्त न होने दें। लोग आपसे कुछ गलत अपेक्षा रख सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से कुछ अप्रसन्नता रहेगी। शाम को अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

 

सिंह राशि : आज आपको आय के नये स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। राजनीतिक लोगों को अपने विरोधियों के साथ मेलजोल बढ़ाना पड़ सकता है। लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कन्या राशि : साझेदारी में किये गये व्यवसाय में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। नये उत्पादों में आप निवेश कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ेगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। धन से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। आय के नये विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर रहना उचित नहीं होगा। अपनी स्किल्स और क्षमताओं पर विश्वास रखें। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा।
वृश्चिक राशि : अध्यापन कार्यों से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने कौशल विकास में विशेष ध्यान देंगे। परिवार की परेशानियों का निवारण होगा। विद्वान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
धनु राशि : जहाँ आवश्यक न हो वहाँ आपको बोलने से बचना चाहिये। आपके शत्रु आपके ऊपर आक्रामक हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की आशंका है। गर्मी से आपको सावधान रहना चाहिये। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहस न करें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सम्भव है की आपको किसी बड़े पद पर पदोन्नति मिल जाये। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुम्भ राशि : शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। आप उदार भाव से लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। इसके बावजूद आप अपने काम से काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में आपको कर्मचारियों से काफी अच्छा समर्थन व सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म को लेकर आप भावुक रहेंगे।

मीन राशि : आज आप किसी समस्या के निवारण को लेकर निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। कारोबार में आपका दायित्व बढ़ने वाला है। खर्चों को लेकर ज्यादा उदार होना ठीक नहीं है। अधिकारियों से सावधान रहें। सरकारी कार्य रुक कर ही पूर्ण होंगे।