Skip to main content

Jodhpur के सूरसागर इलाके में देर रात घंटों तक छतों से चले पत्थर, पुलिस को भी हटना पड़ा

RNE Network Jodhpur.

जोधपुर के सूरसागर इलाके में बच्चों के मामूली विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव की आग इस कदर भड़क गई कि घंटों तक छतों से बड़े-बड़े पत्थर-ईंटें फेंकी गई। हमला इतना जबरदस्त था कि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। एकबारगी पुलिस को पीछे हटना बड़ा। बाद में उत्पात मचाकर जा छिपे लोगों को घरों में घुसकर हिरासत में लिया। इस बीच दुकानों को आग लगाने की भी जानकार सामने आई है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला किया। दुकानें व गाड़ियां फूंक दी। रोकने पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला करने की जानकारी मिली है। ऐसे अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात पर काबू पाया गया। अभी इलाके में तनाव बना हुआ है।

तीन दिन से बच्चों में चल रहा था झगड़ा :
बताया जाता है कि इस इलाके में पिछले तीन दिन से बच्चों के बीच झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल का दरवाजा निकालने के विवाद ने इस आग में घी का काम किया और दो समुदाय आमने-सामने हो गए।

पुलिस पर पथराव, आँसू गैस के गोले छोड़े, डंडे चलाये :
पुलिस ने दुकानों में लगी आग बुझवाई और छिपे उपद्रवियों को निकालना शुरु किया तो पुलिसबल पर भी पत्थरों से हमला हुआ। ऐसे में आँसुगेस के गोले छोड़े, डंडे चलाये। संदिग्धों को पकड़कर हिरासत में लिया।