Skip to main content

Air India को नोटिस: DGCA ने सात दिन में जवाब मांगा, सभी एयरलाइन के लिए एडवायजरी जारी

Mumbai Airport की घटना : New York फ्लाइट के यात्री थे 80 वर्षीय बुजुर्ग 

Air India का स्पष्टीकरण : व्हीलचेयर की डिमांड ज्यादा, इंतजार नहीं किया, पत्नी के साथ पैदल चल दिये 

आरएनई, नेटवर्क।

मुंबई एयरपोर्ट पर एक 80 वर्षीय बीमार व्यक्ति की इसलिये मृत्यु हो गई क्योकि उन्हें व्हील चेयर नहीं मिली। न्यूयाॅक-मुंबई फ्लाइट के बुजुर्ग यात्री ने मजबूरी में पत्नी के साथ पैदल चलने का फैसला किया। कुछ दूर चलकर ही हांफने लगे। एयरापोर्ट के डाॅक्टर्स ने संभाला। हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां डाॅक्टर्स ने मृत घोषित कर किया।

एयर इंडिया को नोटिस:

मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के वक्त 12 फरवरी को हुई इस घटना पर अब डीजीसीए ने एयर इंडिया को नोटिस दिया है। प्रावधानों का पालन नहीं करने और विमान नियमों का उल्लंघन करने के लिए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों में जवाब मांगा है। डीजीसीए ने सभी एयरलाइन के लिए एक बार फिर एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध हों जिन्हें यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने-उतरने में व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है।

एयर इंडिया ने माना, यात्री की मौत हुई:

दूसरी ओर एयर इंडिया ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है कि मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर पैदल चलने से एक यात्री का निधन हो गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने बयान में कहा है कि 12 फरवरी को न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले हमारे मेहमानों में से एक अपनी पत्नी के साथ आव्रजन साफ़ करने के लिए आगे बढ़ते समय बीमार पड़ गये। व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण, हमने यात्री से व्हीलचेयर सहायता उपलब्ध होने तक इंतजार करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चलने का विकल्प चुना। बीमार होने के बाद हवाईअड्डे पर उनका इलाज कर रहे डॉक्टर की सलाह के अनुसार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।