Skip to main content

सैम पित्रोदा ने चुनाव के दौरान विवादित बयान के बाद छोड़ा था पद

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

सैम पित्रोदा जो काफी समय से पर्दे के पीछे चले गये थे उनको अब कांग्रेस फिर से मुख्य धारा में लाई है। एक विवादित बयान के कारण पार्टी ने उनको पहले अलग कर दिया था।

सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खड़गे ने तुरंत प्रभाव से पित्रोदा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हाल ही में पित्रोदा ने अपने विवादित बयानों के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पित्रोदा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान अपने बयानों से उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए कई मौकों पर मुश्किलें खड़ी कर दी थी। उनको वापस उसी पद पर नियुक्त किया गया है।