Skip to main content

राजस्थान भाजपा: मंत्री, विधायक, पदाधिकरी बने प्रभारी, राजेन्द्र राठौड़ देवली-उनियारा की टीम में

  • प्रत्येक विधानसभा के लिये चार से पांच प्रभारियों की टीम
  • प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने जारी की सूची
  • डिप्टीसीएम बैरवा-किरोड़ीलाल मीणा दौसा, राजेन्द्र राठौड़ देवली-उनियारा की टीम में

आरएनई नेटवर्क, जयपुर।

राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनााव के लिए भाजपा ने रणनीति बनाने के लिए साथ ही इसे लागू करना भी शुरू कर दिया है। पार्टी ने इन सीटों पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने का मानस बनाया है। ऐसा पार्टी की ओर से विधानसभावार बनाई गई प्रभारियों की टीम को देखकर कहा जा सकता है।

डिप्टी सीएम सहित 08 मंत्री, दो पूर्व मंत्री, विधायक, पदाधिकारी बने प्रभारी:
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल ने सोमवार देर रात पार्टी की ओर से विधानसभावार प्रभारियों की सूची जारी की। इस लिस्ट के मुताबिक डिप्टी सीएम सहित आठ मंत्रियों को प्रभारी बनाया गया है। मंत्रियों के साथ ही विधायक, प्रदेश पदाधिकारी टीमों मंे शामिल हैं। राजेन्द्र राठौड़ और अरूण चतुर्वेदी दो पूर्व मंत्री भी प्रभारियों की टीम में है।

जानिये कहां, कौन, प्रभारी:

  • झुंझुनूं: मंत्री अविनाश गहलोत, सुमित गोदारा, प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, विधायक गोवर्धन वर्मा।
  • खींवसर: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुरेश रावत, विधायक बाबूसिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी।
  • दौसा: डिप्टी सीएम प्रेममचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी।
  • देवली-उनियारा: पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल, ओमप्रकाश भडाना।
  • चौरासी: मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, प्रदेशमंत्री मिथिलेश गौतम, महेश शर्मा।