Skip to main content

Rajasthan : सीएम भजनलाल का हमला, राहुल ने खोल रखी है झूठ की दुकान

  • भजनलाल की ललकार: राहुलजी, हिन्दू ये अपमान नहीं सहेगा
  • राहुल कहां से लाये संस्कार, करे विचार
  • अग्निवीर, अयोध्या पर भी झूठ बोला

RNE Network, Jaipur.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के पहले भाषण पर भाजपा ने चौतरफा हमला बोल दिया है। दिल्ली से लेकर जयपुर तक के भाजपा नेता राहुल पर हमलावर हैं। खासतौर से ‘हिन्दू’ ‘हिंसक’ शब्दों पर राहुल को आड़े हाथों ले रहे हैं। मंगलवारको राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर निशाने साधे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर राहुल गांधी के भाषण की आलोचना की। सीएम शर्मा बोले, राहुल गांधी ने हिन्दू को हिंसक कहकर अपमान किया है। पता नहीं वे संस्कार कहां से लाये हैं लेकिन समाज और देश इस अपमान को सह नहीं सकता। आने वाले समय में पता चल जाएगा कि हिन्दू क्या होता है।

राहुल गांधी झूठ की दुकान:

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष के रूप मंे पहला भाषण ही झूठ, निराशा भरा था, तथ्यों से परे था। उन्होंने न केवल हिन्दुओं का घोर अपमान किया वरन हिन्दू समाज को हिंसक, झूठा बताने का काम किया। राहुल गांधी झूठ की दुकान चला रहे हैं और दुकान के माध्यम से जनता को बरगलाना चाहते हैं। उन्होंने अग्निवीर और अयोध्या के मसले पर भी झूठ बोला। अग्निवीर के मसलने से रक्षामंत्री राजनाथसिंहजी ने तुरंत जवाब दिया था।

वोट के लिये हिन्दुओं के खिलाफ:

कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वोटों का ध्रुवीकरण करने का काम करती हैं। कांग्रेस नेता सदैव हिन्दू समाज के खिलाफ बोलते रहे हैं। गृहमंत्री पी.चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे ने इसी सदन मंे हिन्दुओं को आतंकवादी बताया। बाद में माफी मांगी।

जानिये राहुलजी कौन है हिन्दू?

राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि आपको पढ़ना पड़ेगा कि हिन्दू कौन है। हिन्दू वो है जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना रखता है। सर्वे भवंतु सुखिनः… का भाव रखता है। धर्म की जय हो.. अधर्म का नाश हो…प्राणीमात्र का कल्याण हो की भावना रखते हैं। हिन्दू तो प्रकृति को भी पूजते है। हिन्दू की परिभाषा राहुलजी नहीं सीख सकते हैं क्योंकि आपमें वो संस्कार नहीं है। अरे, आक्रांता इस देश में यह सोचकर आये कि इस संस्कृति को मिटा देंगे। जो संस्कृति को मिटाने आये वे इस संस्कृति में समा गये।

ये तस्वीर हमारे दिल में है:

सदन में बहस के दौरान ईश्वर के चित्र सामने रखना और इस पर राजनीति करना एक नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता। राहुल गांधीजी ये तस्वीर आपने पांच-सात साल से देखनी शुरू की है। हिन्दू जन्म से लेकर मृत्यु तक अपने सीने में रखता है। राहुल गांधी के प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं हैै कि हिन्दू क्या है? आपने तो अपनी शपथ में भी ईश्वर का नाम नहीं लिया। अपनी ओछी राजनीति और वर्ग विशेष को खुश करने के लिए हिन्दुओं को गाली देना राहुल की आदत बन चुकी है। कांग्रेस का चरित्र हिन्दू विरोधी बन चुका है। क्या आपको अपने पूर्वजों से सही शिक्षा मिली है।

झूठ की दुकान:

विपक्ष के नेता के रूप में अग्निवीर योजना में शहीदों को मुआवजा नहंी मिलने की बात कहकर अग्निवीरों का अपमान किया है। उनके झूठ की पोल रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने संसद में ही खोल दी। राहुल गांधी विपक्ष के नेता तो बन गये लेकिन उनको सदन की परंपरा-नियमों की जानकारी नहीं है। इसीलिये लोकसभा अध्यक्ष पर भी गैर जिम्मेदाराना दुखद टिप्पणी की। किसानों और अयोध्या पर भी झूठ बोला। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है। इस झूठ की दुकान के माध्यम से जनता को बरगलाना चाहते हैं।

चेतावनी:

इस देश की संस्कृति को कोई नहंी मिटा पाया। आपके जो संस्कार है, जो आपको मिले हैं, कहां से मिले हैं, कैसे मिले हैं इस पर भी आपको विचार करना होगा। ये इतना बड़ा देश इस अपमान को नहीं सह सकता। आपने हिन्दुओं का अपमान किया है। आने वाले समय में पता चलेगा कि हिन्दू क्या होता है।